फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मी में महिलाओं का अनशन 22वें दिन जारी

Thu, 10 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कर्मी गांव की पांच मांगों को लेकर महिलाओं का क्रमिक अनशन बुधवार 22वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनस्थल पंचायत घर में हुई सभा में ग्राम प्रधान महिपाल राम ने कहा कि सूचना क्रांति के तमाम दावों के बावजूद गांव को संचार सुविधा से नहीं जोड़ा गया है। सड़क की हालत सुधारने, सड़क निर्माण में कटी नाप भूमि का प्रभावितों का मुआवजा, सूखा राहत, गांव का विद्युतीकरण भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। क्रमिक अनशन में बलपा देवी, देवकी देवी, आनंदी देवी, तुलसी देवी, बसंती देवी, दानुली देवी बैठी। पूर्व सैनिक संगठन के सचिव नारायण सिंह दुबड़िया ने अध्यक्षता, संचालन पूर्व प्रधान चंद्रा कर्म्याल ने किया। वहां बीडीसी सदस्य नंदन सिंह, स्वरूप सिंह कर्म्याल, नारायण सिंह कर्म्याल, डिकर सिंह, पुष्पा कर्म्याल आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें