फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर लिया संगठन की मजबूती का संकल्प

विज्ञापन
बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल। संवा - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। महिला कांग्रेस ने 37वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन

कहा कि बागेश्वर में महिला कांग्रेस की सक्रियता सराहनीय है। कांग्रेसियों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार की माता और धारचूला के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कैलाश रावत के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव इंदिरा जोशी, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, सुनीता टम्टा, पुष्पा आर्या, जिला पंचायत सदस्य वंदना ऐठानी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, सांसद प्रतिनिधि महेश पंत, कांग्रेस के जिला संयोजक रंजीत दास, नीमा, प्रभा उपाध्याय, बीना देवी, गंगा मर्तोलिया, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गोविंद कठायत, भाष्कर भाकुनी, जगदीश आर्य, संजय चन्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें