बागेश्वर में बनियानों के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण हासिल करने वाली महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जन शिक्षण संस्थान मंडलसेरा में व्यवसायिक प्रशिक्षण के तहत 20 महिलाओं को परंपरागत हस्तशिल्प की बारीकियां सिखाई गईं। संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने व्यवसायिक प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं के लगन और हुनर की सराहना की। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे जिस लगन से हस्तशिल्प की बारीकियां सीख रही हैं, उसी मेहनत से स्वरोजगार कर प्रशिक्षण का लाभ उठाएं। प्रशिक्षण में मौजूद महिलाओं ने ऊन के स्वेटर, मफलर, टोपी, मोजे, बेबी ड्रेस, फैंसी ड्रेस, लेडीज सूट आदि का प्रदर्शन भी किया। वहां संस्थान के नरेंद्र खेतवाल, चंदू नेगी, मानसी धामी, रेखा गोस्वामी, जया भाकुनी आदि मौजूद रहे।