बागेश्वर में एंबुलेंस में जन्मी बच्ची को परिजनों को सौंपते 108 कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पाटली निवासी खली राम की पत्नी मीना देवी (23) को मंगलवार तड़के प्रसव पीड़ा हुई। 108 वाहन से गर्भवती महिला को बैजनाथ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर 108 के ईएमटी कृष्णा सनवाल ने एंबुलेंस में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया। उन्होंने एंबुलेंस चालक पूरन लाल की मदद से सुबह 5:10 बजे सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। दोनों को बैजनाथ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गर्भवती के परिजनों ने 108 कर्मियों का आभार जताया है। (संवाद)