फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जंगली सुअर ने महिला पर किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोफाड़ क्षेत्र की घटना, जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
विज्ञापन


बागेश्वर। दोफाड़ क्षेत्र में जंगली सुअर ने महिला पर हमला कर दिया। सुअर से बचने के प्रयास में महिला घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


नारी गांव निवासी हिम्मती देवी (52) पत्नी फकीर राम रविवार शाम अपने खेत में घास काटने गईं थी। जब वह घास लेकर घर की तरफ आ रही थी, इसी दौरान जंगली सुअर वहां आ गया। सुअर ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने भागने का प्रयास किया तो इसी दौरान उसका दाहिने पैर चोटिल हो गया। इधर महिला का शोर सुनकर परिजन भी हल्ला करते हुए खेतों की ओर दौड़ पड़े। शोर-शराबा सुनकर सुअर भाग गया। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर आए। डॉ. लता बोरा ने बताया कि महिला के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है। इधर, रेंजर एनडी पांडेय ने बताया कि जंगली सुअर के हमले की सूचना मिली है। जांच के बाद महिला को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें