फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सरयू में चलने लगी नाव, बाहरी व्यापारियों की सज गईं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सरयू नदी में नाव चलने लगी है। मेला स्थल नुमाइशखेत मैदान में झूले, चरखे लग चुके हैं। मंदिर और पुलों में बिजली की लड़ियां जगमगाने लगी हैं। लोगों को अब मेले के शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख उत्तरायणी मेले का आगाज 13 जनवरी को भव्य झांकी के साथ होगा। तहसील परिसर से नुमाइशखेत मैदान तक झांकी निकलेगी। दोपहर बाद मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। मेले में हजारों श्रद्धालु आएंगे।
मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। सरयू नदी में नाव चलने लगी है। नुमाइशखेत मैदान में झूले, चरखे समेत मनोरंजन के तमाम साधन शुरू हो गए हैं। नगर की प्रमुख सड़कों के किनारे दुकानें सज गई हैं। सरयू और गोमती नदी पर बने पुलों में बिजली की लड़ियां लग चुकी हैं।
विज्ञापन

मंदिर को सजाने कार्य शुरू हो गया है। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों की सूची भी फाइनल हो गई है। मेलाधिकारी/एसडीएम मोनिका ने बताया कि तैयारियां करीब पूरी हो चुकी हैं। आज सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया जाएगा।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें