फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में आज से भिड़ेंगी बेटियां

Fri, 26 Jan 2024 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पहली बार होगी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन


बागेश्वर। जिले में पहली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 26 जनवरी से डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में होने वाली प्रतियोगिता में जिले की आठ टीम हिस्सा लेंगीं। प्रतियोगिता के सारे मैच शाम की पाली में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में इन दिनों पुरुष वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब की ओर से चल रही प्रतियोगिता में लीग चरण के मैच खेले जा रहे हैं। क्लब की ओर से अब महिला क्रिकेट का आयोजन किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष मनोज खेतवाल और सचिव गणेश धपोला ने बताया कि जिले की महिला क्रिकेटरों को मंच देने के उद्देश्य से प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव करेंगी। प्रतियोगिता के सभी मैच दोपहर दो बजे से कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें