फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से महिलाएं झेल रही हैं परेशानी

विज्ञापन
बागेश्वर नगरपालिका चंडिका वार्ड। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका बागेश्वर के चंडिका वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा है। वार्ड में महिला सार्वजनिक शौचालय तक नहीं है। पैदल रास्तों, सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े रहते हैं। स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती है। परिसीमन के बाद नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने पर वार्ड की जनता को समस्याओं के समाधान होने की उम्मीद थी लेकिन समस्याएं जस की तस है।
विज्ञापन

चंडिका वार्ड में सार्वजनिक शौचालय नहीं है। शौच के लिए किशोरियों, महिलाओं को खेतों में जाना पड़ता है। इससे उन्हें भारी दिक्कतें हो रही हैं। कई स्थानों पर नालियां चोक होने से पानी की निकासी नहीं हो रही है। गंदा पानी कई बार रास्तों में बहता है। लोगों ने कहा कि पहले गांव में रहते थे। पालिका क्षेत्र में शामिल होने पर विभिन्न समस्याओं के समाधान होने की उम्मीद थी लेकिन समस्याएं कम होने के बजाए बढ़ते जा रही हैं।
पैदल रास्तों पर दौड़ते हैं दोपहिया वाहन
वार्ड के पैदल रास्तों में भी दुपहिया वाहन धड़ल्ले से दौड़ते हैं। दुपहिया वाहन अब तक कई लोगों को टक्कर मारकर चोटिल कर चुके हैं। वार्ड में पार्किग की भी सुविधा नहीं है। दुपहिया, चौपहिया वाहन रास्तों, सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इससे आवाजाही करने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बंदरों का आतंक
वार्ड में बंदरों का काफी आतंक है। बंदर घरों में घुसकर सामान उठा ले जाते हैं। वार्ड के अंतर्गत आने वाले नुमाइशखेत में लगी स्ट्रीट लाइट जल नहीं रही है। इस स्थान पर रात्रि में अंधेरा रहता है। इससे जंगली जानवरों के आबादी क्षेत्र में घुसने का खतरा बना रहता है।
कोट----
-चंडिका वार्ड में शामिल होने पर समस्याएं कम होने के बजाए बढ़ गई हैं। नए वार्ड में सुविधाएं होने की बजाए समस्याएं अधिक हैं। वार्ड में महिला सार्वजनिक शौचालय नहीं है। जिससे किशोरियों, महिलाओं को भारी दिक्कतें होती हैं। वार्ड में जल्द सार्वजनिक महिला शौचालय का निर्माण किया जाना चाहिए। - प्रेमा उपाध्याय, नुमाइशखेत
-वार्ड में बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। बंदर घरों में घुसकर सामान उठाने के साथ ही छतों में डाले गए कपड़ों को फाड़ देते हैं। छोटे बच्चों को अकेला पाकर उन पर झपट पड़ते हैं। बच्चों को अकेला स्कूल आना जाना मुश्किल होते जा रहा है। बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाया जाए। - विनोद वर्मा, दुग बाजार
- वार्ड में कई स्थानों पर नालियां चोक हैं। बारिश होने पर कई बार गंदा पानी रास्तों में बहता है। इससे रास्तों में गंदगी बढ़ते जा रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से रात्रि में आवाजाही में जंगली जानवरों से खतरा बना रहता है। - सूरज जोशी, चंडिका वार्ड
- वार्ड में वाहन पार्किंग नहीं है। कई लोग रास्तों, सड़क किनारे वाहनों को आड़े तिरछे खड़े कर देते हैं। इससे कई बार जाम लग जाता है। खासकर स्कूली बच्चों, नौकरी पेशा लोगों को भारी मुसीबतों से जूझना पड़ता है। कई बार रोगी वाहन भी जाम में फंस जाता है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। - ललित तिवारी, चंडिका वार्ड।
- वार्ड में पथ प्रकाश लगाने, सार्वजनिक शौचालय बनाने, सीसी मार्ग निर्माण करने आदि प्रस्ताव पालिका को दिए है। वर्तमान में सीसी मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए वार्ड में घर-घर जाकर जैविक, अजैविक कूड़ेदान वितरित किए हैं। महिला समूहों का गठन किया। वार्ड की सभी लंबित समस्याओं का समाधान किया जाएगा ताकि किसी को भी परेशानी से न जूझना पड़े। - नितेश वर्मा उर्फ निक्की, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें