फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बीमारी से परेशान महिला ने खुद को लगाई आग...मौत, हादसे के वक्त पति खेत में गया था

Mon, 07 Oct 2024 07:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

कांडा में पुलिस थाना क्षेत्र के मिथुनकोट गांव में सोमवार कोे अधेड़ महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से गंभीर बीमारी से परेशान थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले के कांडा में पुलिस थाना क्षेत्र के मिथुनकोट गांव में सोमवार कोे अधेड़ महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से गंभीर बीमारी से परेशान थी।

विमला देवी (52) पत्नी चंचल सिंह के घर में आटा चक्की लगी है। सोमवार को महिला ने आटा चक्की चलाने के लिए रखे डीजल को छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। हादसे के समय उसका पति खेतों में काम कर रहा था। बेटा भी अपने काम पर गया था। आग लगने पर महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसका शोर सुनकर पति और आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक वह काफी जल चुकी थी। लोगों ने कांडा पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी।

 

एसओ खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और मानसिक रूप से परेशान थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें