फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बंदर के हमले से बचने में महिला घायल, आठ टांके लगे

Mon, 01 Dec 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
गीता जोशी
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में बंदरों और लोगों के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। बंदर दुकानों और घरों से सामान उठा ले जाने के साथ-साथ हमला भी कर रहे हैं। खाने का सामान उठाने के साथ-साथ हमला भी कर रहे हैं। बंदर के हमले से बचने के दौरान नगर के माल रोड निवासी एक बुजुर्ग महिला सीढ़ियों से गिर गईं। उनका जिला अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को गीता जोशी (66) सुबह छत पर कपड़े सुखाने के लिए डाल रहीं थीं। इसी दौरान एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। बंदर से बचने के लिए वह तेजी से नीचे छत से नीचे उतरने लगी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर वह सीढियों से नीचे आ गिरीं। करीब आठ सीढियों पर लुढ़कने से महिला के सिर में चोट लग गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए। उनके पुत्र बबलू जोशी ने बताया कि इलाज के दौरान उनके सिर में आठ टांके लगाए गए हैं। शरीर में भी चोट आई है। लगातार बढ़ रही बंदरों की संख्या अब लोगों के लिए परेशानी बनने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें