फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने 108 में दिया बेटी को जन्म

विज्ञापन
बागेश्वर के कपकोट में 108 में प्रसव के बाद नवजात को गोद में उठाए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज एजेंस - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट। स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन 108 सेवा ने जीवनदायिनी की भूमिका निभाई। कपकोट तहसील की एक महिला ने एंबुलेंस में बेटी को जन्म दिया। नवजात और प्रसूता दोनों स्वस्थ हैं, दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिले के कई दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं के नहीं होने से अक्सर प्रसव पीड़िताओं को सामुदायिक या जिला अस्पताल लाना पड़ता है। कई बार अस्पताल लाने के दौरान प्रसव हो जाता है। ऐसा ही एक वाकया कपकोट तहसील में हुआ। बघर गांव की प्रसव पीड़िता चंपा देवी को सोमवार की रात प्रसव पीड़ा उठी।
परिजनों ने 108 को सूचित किया। ईएमटी त्रिवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया जा रहा था। इस बीच उसकी पीड़ा बढ़ गई। जिसके बाद रास्ते में ही प्रसव कराना पड़ा। उन्होंने बताया कि डॉक्टर का सहयोग लेकर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। चालक दरपान सिंह ने बताया कि प्रसव के बाद मां और बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें