फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 09 Oct 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कमेड़ीदेवी क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात कमेड़ी देवी क्षेत्र निवासी मोहन की पत्नी सरिता देवी की तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी। मायके वालों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में देर शाम तक किसी की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस के अनुसार मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें