फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से चारा काटते समय गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
मृतक लीला देवी (फाइल फोटो) - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर तहसील के बोहाला में विवाहिता पशुओं के लिए चारा काटते समय पेड़ से गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका को बोहाला की आशा कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बोहाला निवासी लीला देवी (40) पत्नी किशन सिंह रविवार सुबह पेड़ से पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े दस बजे वह असंतुलित होकर पेड़ से नीचे गिर गई। उनको काफी चोटें आई थीं। परिजन और गांव के लोग घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। मृतका के एक लड़का और एक लड़की है। पति बाहर नौकरी करता है। मृतका के परिजनों ने घटना की जानकारी एसडीएम बागेश्वर को भी दी है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली की उप निरीक्षक निशा पांडेय ने मृतका का पंचनामा भरा। लीला देवी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनके बच्चों के सामने भरण-पोषण की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें