फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: महादेव के जयघोष के साथ कांवड़ दल हरिद्वार रवाना

Thu, 30 Jul 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
गरुड़ से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ कांवड़ यात्रियों का दल।
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। दिव्येश्वर मंदिर गागरीगोल से युवाओं का एक कांवड़ दल हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए हर्षोल्लास के साथ रवाना हुआ। महंत भागीरथ गिरी महाराज के नेतृत्व में निकले इस कांवड़ दल को जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या और पूर्व बीडीसी सदस्य नंदन सिंह सजवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष के साथ अपनी यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में हर साल शामिल होने वाले युवा नेता पंकज साह ने बताया कि यह कांवड़ दल तीन अगस्त को बैजनाथ पहुंचेगा जहां शिवभक्त विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके उपरांत कांवड़ यात्री सिद्धेश्वर और दिव्येश्वर मंदिर पहुंचकर भी देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा दल में राजेंद्र रावत, जगदीश नेगी, महेश नेगी, शंकर नेगी, तारा खुल्बे, किशन रावत, शिव सिंह रावत, गोविंद सिंह, हरीश रावत आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें