फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खराब मौसम ने लगाया गरुड़ हेली सेवा पर ब्रेक

Thu, 30 Jul 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक 
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। क्षेत्र में लगातार खराब चल रहे मौसम का सीधा असर परिवहन व्यवस्था पर देखने को मिल रहा है। मलाडुंगरी हेलीपेड से संचालित होने वाली महत्वपूर्ण हेली सेवा बीते रविवार से मौसम के भारी खलल के कारण पूरी तरह ठप पड़ी है। आसमान में छाए घने बादलों, कोहरे और लगातार बारिश के चलते सुरक्षा कारणों से उड़ानों का संचालन नहीं हो पा रहा है जिससे इस सेवा के जरिए आवागमन करने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के इस क्षेत्र से राजधानी देहरादून और कुमाऊं मंडल के मुख्य शहर हल्द्वानी के लिए नियमित रूप से दो हेली सेवाओं का सुचारू संचालन होता था लेकिन अब हेली सेवा बंद होने के कारण यात्रियों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। लोगों को मेडिकल इमरजेंसी और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में भी सड़कों के सहारे ही देहरादून और हल्द्वानी की यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सड़क मार्ग जगह-जगह भूस्खलन और कीचड़ के कारण पहले से ही प्रभावित हैं जिससे यात्रियों की मुश्किलें और अधिक बढ़ गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें