फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्षता के साथ करें मतपत्रों की गिनती

Sun, 12 Jun 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में मतगणना की ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। पंचायत उपचुनाव के लिए शुक्रवार को पड़े वोटों की गिनती 13 जून को होगी। इसके लिए मतगणना कार्मिकों को उनकी जिम्मेदारी बता दी गई है। सीडीओ एसएसएस पांगती ने उन्हें शांतिपूर्ण, निष्पक्ष मतगणना के टिप्स दिए। 
विज्ञापन


ब्लॉक सभागार में शनिवार को मतगणना कार्मिकों को मतपत्र गिनने की ट्रेनिंग दी गई। सीडीओ ने मतगणना की प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझने को कहा। ताकि मतगणना के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

जिन कार्मिकों की ड्यूटी मतगणना स्थल में लगाई गई है, वह नियुक्ति पत्र के साथ गणना स्थल पर समय से पहले पहुंचें। मास्टर ट्रेनर, डीडीओ डॉ. महेश कुमार ने मतों की गिनती, इंगित मत, मुहर, अंगूठे का निशान आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान स्लाइड शो के माध्यम से भी मतगणना संबंधी निर्देश बताए। इस दौरान एसडीएम फिंचाराम चौहान, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक, पशुपालन अधिकारी उदयशंकर सहित सभी मतगणना कार्मिक मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें