जिला स्तर की 18वीं शीतकालीन सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिता यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में संपन्न हुई। विभिन्न वर्गों में गिरीश फर्त्याल, निशा कांडपाल, मुकेश कुमार, मनीषा आर्या और रंजना भरड़ा ने बाजी मारी। समापन जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने किया।
जूनियर बालक वर्ग एथलेटिक प्रतियोगिता में हरसीला के गिरीश फर्त्याल, बालिका वर्ग में कौसानी की निशा कांडपाल, सीनियर बालक वर्ग में मंडलसेरा के मुकेश कुमार और बालिका वर्ग में पाये की मनीषा आर्या, पुरड़ा की रंजना भरड़ा पहले स्थान पर रहीं। इससे पूर्व निर्धारित तिथियों में छह जोनों की प्रतियोगिताएं कराई गईं।
जिसमें गरुड जोन प्रथम, कपकोट द्वितीय, बागेश्वर जोन तृतीय स्थान पर रहा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल ने और समापन जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी ने किया। ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल भी इस मौके पर मौजूद थीं।
समापन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने सभी का आभार जताया। संयोजक प्रदीप कुमार तिवारी, हेम चंद्र पंत, मोहन चंद्र साह, प्रदीप जोशी, सीमा ममगई, चंद्रप्रभा मिश्रा, गोपाल रौतेला, गोपाल भंडारी, अंजू दिगारी, गीता कांडपाल, गोपाल मेहता, लता डसीला आदि भी उपस्थित थे।