बागेश्वर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को यहां जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का जीजीआईसी की प्रधानाचार्या शोभा टम्टा, एसएमसी सदस्य दीप चंद्र जोशी ने किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवलाल वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित जूनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में हेमलता लोहार, उर्मिला बिष्ट, सुंदर सिंह, सीनियर वर्ग में अनीता नेगी, सुमन टम्टा, मयंक भट्ट जीते। प्रधानाचार्या ने विजेता प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया।
प्रधानाचार्या टम्टा ने कहा कि प्रतियोगिता के इस दौर में बच्चों से अपनी पढ़ाई खूब मेहनत से करने को कहा। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि विजेता प्रतिभागियों को 14 अप्रैल को एससी, एसटी शिक्षक संघ की जिला इकाई की ओर से सरस्वती टम्टा स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज देवलधार में आयोजित कार्यक्रम में भी नकद पुरस्कार, प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान हेमा पाठक, सरोज टम्टा, अंजू दिगारी आदि थे।