बागेश्वर। जिला मुख्यालय में पुलिस ने घर पर लोगों को शराब पिलाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार बुधवार को पुलिस टीम जिला मुुख्यालय में शराब की अवैध बिक्री रोकने के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान कठायतबाड़ा में एक महिला के घर शराब पिलाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने कठायतबाड़ा में गंगा देवी (30) के घर छापा मारा। महिला को लोगों को शराब पिलाते पकड़ लिया। महिला के पास से अंग्रेजी शराब की चार बोतल बरामद हुई। महिला को घर पर लोगों को शराब पिलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि आरोपित महिला के खिलाफ धारा 60/21 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई खष्टी बिष्ट, एसआई जीवन सिंह चुफाल, कांस्टेबल अशोक पंवार, भुवन सिंह शामिल थे।