फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए आंदोलन करेंगे मजकोट के ग्रामीण

Tue, 17 Nov 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गरुड़ ब्लॉक के अंतर्गत बीनातोली से कुंझाली, मजकोट, अगरकोट के लिए स्वीकृत सड़क का काम शुरू न होने के कारण ग्रामीणों में रोष है। क्षेत्रवासियों ने लोनिवि पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


 सोमवार को ग्राम विकास शिक्षा संघर्ष समिति मजकोट के अध्यक्ष कैप्टन मोहन सिंह गुसाई, बीडीसी सदस्य आनंद पुरी, सूबेेदार बलवंत सिंह, पूरन सिंह गुुसाई, खीमपुरी, बलवंत पुरी, हिम्मत सिंह आदि ने यहां लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया।

 ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क बहुत पहले मंजूर हो गई थी। अधिकारियों के साथ 13 अक्तूबर को वार्ता हुई थी, तब अधिकारियों ने दस दिनों के भीतर स्टोन ब्रोकर मशीन लाकर काम शुरू कराने और इसके सात दिनों के अंदर सड़क को समतल बनाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


 ग्रामीणों का कहना है अब एक माह से अधिक समय हो गया है। अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। जिससे लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने कहा है कि शीघ्र सड़क का काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें