फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप से निपटने को आज होगा मॉक ड्रिल

Thu, 11 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भूकंप से निपटने के लिए बागेश्वर जिले में गुरुवार को मॉक ड्रिल होगा। इसकी मॉनीटरिंग सेना के अधिकारी करेंगे। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरिष्ठ परामर्शदाता जनरल वीके दत्ता ने पूर्वाभ्यास की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं, तैयारियों का जायजा लेकर डीएम को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


 वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीएम भूपाल सिंह मनराल ने बताया कि भूकंप के मॉक ड्रिल के लिए जनपद में स्थान चिन्हित किए गए हैं। इसके लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। एक टीम में 50 कर्मचारी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर टीम के साथ पुलिस बल तैनात होगा।

स्टेजिंग एरिया में मैन पॉवर के साथ ही एंबुलेंस, जेसीबी, स्वास्थ्य टीम, टैंटों की व्यवस्था, वैकल्पिक बिजली व्यवस्था, मेडिकल सुविधा, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, भोजन व्यवस्था की जाएगी। डीएम ने बताया कि मॉक ड्रिल में विभागीय कर्मचारियों के साथ ही स्वयंसेवी भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके लिए सभी को प्रशिक्षित किया गया है। वहां एसपी एनएस नपलच्याल, एडीएम एसएस जंगपांगी, डीडीओ डॉ. महेश कुमार सहित सेना, एसडीआरएफ के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें