डिग्री कालेज में एमए की कक्षाएं शुरू करने, प्राध्यापकों, लाइब्रेरियन की तैनाती और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कमलेश गढ़िया और नीमा ऐठानी का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। दोनों ने अंतिम सांस तक अनशन जारी रखने का अपना संकल्प दोहराया।
कालेज प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन और विश्वविद्यालय प्रशासन कालेज की उपेक्षा कर रहा है। कालेज में एमए की कक्षाएं संचालित नहीं करने से यहां छात्र छात्राओं को बाहरी जिलों में जाना पड़ रहा है।
उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। वहां भानु गढ़िया, नंदन गढ़िया, नवीन कपकोटी, कंचन, नीरज, ज्योति, दीपा, पूजा, हंशा, हरीश आदि थे।