बागेश्वर के ग्राम जनौटीपालड़ी गांव में मिली जंगली बिल्ली।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जनौटी पालड़ी गांव में दूसरे जानवर के हमले में जंगली बिल्ली घायल घायल हो गई। पशु चिकित्सक ने उसका इलाज किया।
जिले के जनौटी पालड़ी गांव में बृहस्पतिवार को वन विभाग को तेंदुए का बच्चा मिलने की सूचना मिली। गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे जंगली बिल्ली बताया। कहा कि यह दूसरे जानवर के हमले में घायल है। उसके सिर में चोट का निशान है। उसे रेंज परिसर में लाया गया है।
वन विभाग की सूचना पर पशुचिकित्सक डॉ. हिमांशु पाठक ने बिल्ली का इलाज किया। डॉ. पाठक ने बताया कि बिल्ली ठंड लगने से बीमार है। उसे इंजेक्शन लगाया गया है। धरमघर के रेंजर नारायण दत्त पांडे ने बताया कि जंगली बिल्ली की उम्र दो-तीन महीना है। उसे ठंड से बचाने के लिए हीटर का उपयोग किया जा रहा है। इस दौरान टीम में वन दरोगा भूपाल राम, वनरक्षक अमित कनारी, गणेश राम शामिल रहे।