कपकोट के भराड़ी कस्बे में लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के भराड़ी कस्बे को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। जाम से वाहन संचालकों के साथ ही राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भराड़ी कस्बे में दिन में कई बार जाम लगता है। बुधवार को भी सुबह से ही जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिनभर जाम लगता रहा। संकरी सड़क होने के कारण एक भी भारी वाहन अगर सड़क से गुजरता है तो जाम लग जाता है। जाम से निजात दिलाने के लिए दो पुलों का निर्माण किया गया है लेकिन इन पुलों से वाहन नहीं गुजरते।
यदि इन पुलों से बाईपास वाहन गुजरें तो जाम से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। जाम की समस्या का निदान न होने को लेकर व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने जाम से निजात दिलाने के लिए ठोस उपाय करने की मांग की है।