फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस फैक्टरी का मन की बात में हुआ था जिक्र: उस पर पड़ गए ताले, 2018 में प्रधानमंत्री ने प्लांट को सराहा था

Wed, 18 Jun 2025 12:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागेशवर

सार

2018 को प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में मुनार में बनने वाले मडुवे के बिस्कुट का जिक्र कर इसे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित कर दिया था। अफसोस की बात है कि इसके एक साल बाद ही यह प्रतिष्ठान बंद हो गया। आज तक शासन-प्रशासन ने इसकी सुध तक नहीं ली। 
विज्ञापन
बागेश्वर में सीडीओ को ज्ञापन देते पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

29 अप्रैल 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में मुनार में बनने वाले मडुवे के बिस्कुट का जिक्र कर इसे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित कर दिया था। अफसोस की बात है कि इसके एक साल बाद ही यह प्रतिष्ठान बंद हो गया। आज तक शासन-प्रशासन ने इसकी सुध तक नहीं ली। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने सीडीओ को ज्ञापन देकर इसे दोबारा संचालित करवाने की मांग की है।

विज्ञापन


मंगलवार को सीडीओ आरसी तिवारी को ज्ञापन देकर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कपकोट के मुनार गांव में बन रहे मडुवे के बिस्कुट से 900 लोगों को रोजगार मिलने और 15 लाख की आमदनी होने की बात कही थी। पीएम मोदी ने इसे पलायन रोकने के लिए कारगर बताया था लेकिन वर्ष 2019 में ही यह प्रतिष्ठान बंद हो गया। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार ने मुनार में मडुवे के बिस्कुट की फैक्टरी खुलवाई थी।

मडुवे के बिस्कुटों को लोकप्रियता मिलने के बाद कई किसानों को इससे रोजगार मिलने लगा और 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिकने वाला मडुवा 50 रुपये किलो तक हो गया। 50 आंगनबाड़ी केंद्रों में भी मडुवे के बिस्कुट की सप्लाई हो रही थी। अचानक फैक्टरी बंद हो गई और कई लोगों का रोजगार छिन गया। बावजूद इसके शासन-प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली। उन्होंने जल्द इस प्रतिष्ठान को दोबारा संचालित करवाने की मांग की।
विज्ञापन


मडुवे के बिस्कुट के प्लांट में सरकार की कोई भूमिका नहीं है। इसे समिति चलाती थी। समिति के सदस्यों के बीच विवाद के चलते यह आगे नहीं चल सकी। समिति अध्यक्ष को लगातार नोटिस दिए जा रहे हैं। अब फैक्टरी को नए सिरे से चलाने के लिए नई समिति बनानी होगी। - आरसी तिवारी, सीडीओ बागेश्वर

फैक्टरी बंद होने के मामले में जांच मुख्य विकास अधिकारी से कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट देखने के बाद इसे खुलवाने के  लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। - आशीष भटगांई, डीएम बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें