फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होगा माउंटेन बाइकिंग दल का स्वागत

Sat, 08 Apr 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 द अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज रैली रविवार को बागेश्वर जनपद में पहुंचेगी। रैली के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। माउंटेन बाइकिंग रैली के प्रतिभागी 10 अप्रैल को ग्वालदम के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन



पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित मोटर बाइकिंग चैलेंज रैली नौ अप्रैल को पिथौरागढ़ जिले से बागेश्वर पहुंचेगी। रैली के स्वागत में रविवार की शाम बागेश्वर के विवेक होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने बताया कि रैली में शामिल प्रतिभागी रात्रि विश्राम के बाद 10 अप्रैल की सुबह बैजनाथ होते हुए ग्वालदम के लिए रवाना होंगे। प्रतिभागियों को ऐतिहासिक नुमाइशखेत से हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया जाएगा। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं।


 रूट में किसी भी तरह की सहायता के लिए पुलिस और पीआरडी जवानों के अलावा एनसीसी कैडेट इनमें तैनात रहेंगे। बाइकिंग रूट में तीन तीन न्यूट्रीशियन और हेल्थ प्वाइंट बनाए गए हैं। बाइकिंग रैली के मौके पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुश्तैद रहेगा। जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि माउंटेन बाइकिंग से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें