गरुड़ में विवाह की रस्म निभाते अखिल और अनामिका। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/गरुड़। गरुड़ के दो युवाओं के विवाह पर लॉकडाउन के कारण व्यवधान आ गया था। दुल्हन के पिता गुजरात में फंस गए थे। करीब 20 दिन बाद वह गरुड़ लौटे। 14 दिन की क्वारंटीन की अवधि पूरी करने के बाद शुक्रवार को पुत्री का विवाह कराया।
गरुड़ निवासी सुरेश चंद्र जोशी के पुत्र अखिल जोशी (आजाद) का विवाह लॉकडाउन से पहले ऐचर डंगोली (गरुड़) निवासी महेश चंद्र जोशी की पुत्री अनामिका के साथ तय हो गया था। दोनों परिवार विवाह की तैयारियों में जुटे थे लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन ने व्यवधान कर दिया। दुल्हन के पिता गुजरात में नौकरी करते हैं। लॉकडाउन के कारण वह घर नहीं लौट सके। करीब 20 दिन बाद वह घर लौटे तो नियमों के अनुसार उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन होना पड़ा। दोनों परिवारों ने शुक्रवार का दिन विवाह के लिए नियत किया। शुक्रवार को शुभ लग्न के अनुसार अखिल और अनामिका का विवाह हो गया। दूल्हा-दुल्हन ने मास्क लगाकर वैवाहिक रस्म निभाई। कई लोग विवाह के साक्षी बने।