फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी के साथ डौली और प्रकाश एक-दूजे के हुए

विज्ञापन
बागेश्वर के भनार में जयमाला के दौरान प्रकाश और डौली। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के इस दौर में युवा विवाह बंधन में भी नहीं बंध पा रहे हैं। लॉकडाउन के चलते विवाह की तिथि आगे खिसकानी पड़ रही है। लॉकडाउन के इस दौर में बागेश्वर के भनार गांव की डौली और पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के होकरा गांव के प्रकाश सिंह का विवाह सादगी के साथ हुआ।
विज्ञापन

भनार गांव के हरीश सिंह कोरंगा की पुत्री डौली का विवाह मुनस्यारी के होकरा निवासी खड़क सिंह के पुत्र प्रकाश सिंह से तय हुआ था। लॉकडाउन से पूर्व दोनों परिवारों की सहमति से 25 अप्रैल को विवाह की तिथि तय की गई। इसके बाद मार्च 22 से पूरे देश में लॉकडाउन हो गया। पहले 14 अप्रैल तक ही लॉकडाउन निर्धारित था। इसे देखते हुए दोनों परिवारों ने तय तिथि पर ही शादी करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी। बाद में लॉकडाउन की अवधि को तीन मई तक बढ़ा दिया गया, लेकिन दोनों परिवार शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए 25 अप्रैल को ही विवाह कराने पर राजी हो गए। भनार गांव के पूर्व प्रधान और पीएलवी कुंदन कोरंगा ने दूल्हा और दुल्हन पक्ष की ओर के अधिकतम 18 लोगों के बरात में शामिल होने का पास बनाया। शनिवार को होकरा से बरात भनार पहुंची। इसमें दूल्हा पक्ष की ओर से पांच और दुल्हन पक्ष की ओर से 10 लोगों ने भागीदारी की। सादगी के साथ जरूरी दूरी का पालन कर मास्क लगाकर डौली और प्रकाश हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें