बागेश्वर। जिले में दो दिन की राहत के बाद मौसम ने फिर मिजाज बदला। सुबह से दोपहर तक चटक धूप खिली रही। दोपहर बाद जिला मुख्यालय समेत सभी तहसील क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। कपकोट क्षेत्र की आठ सड़कों पर अब तक यातायात सुचारू नहीं हो सका है।
बुधवार को जिला मुख्यालय में शाम पांच बजे झमाझम बारिश हुई। कपकोट और दुगनाकुरी क्षेत्र में भी जमकर मेघ बरसे। दिन तक मौसम साफ रहने से बंद सड़कों को खोलने का काम तेजी से चला। इस दौरान पिछले दिनों की बारिश से बंद हुई मुनार-गांसी और धरमघर-सनगाड़ सड़क पर यातायात सुचारू करवाया। कपकोट की भानी-हरसिंग्याबगड़, काफलीकमेड़ा, बदियाकोट-कुंवारी, फरसाली-खर्ककानातोली, धरमघर-माजखेत और गुलम-परगड़ सड़क को अब तक नहीं खोला जा सका है।