फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट की पिंडर घाटी में हिमपात, निचले इलाकों में बारिश

Wed, 28 Feb 2024 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। मौसम ने फिर से करवट बदल ली है। जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन का चौथा हिमपात हुआ है जबकि निचले इलाकाें में बारिश हुई। मौसम में बदलाव से ठंड में इजाफा हो गया है। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज सोमवार से बदलने लगा था। मंगलवार की सुबह भी आसमान बादलों से ढका था। दिन चढ़ने के साथ ही बारिश होने लगी। जिला मुख्यालय में पूरे दिन रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। कपकोट की पिंडर घाटी के गांव खाती, वाछम, सोराग, बदियाकोट, बोरबलड़ा, कुंवारी, धूर, विनायक, चिल्ठा, मजुवा टॉप, पकुवा टॉप, झूनी और कर्मी गांव की पहाड़ियों पर दोपहर के बाद बर्फबारी होने लगी। क्षेत्र में दिसंबर-जनवरी में बर्फबारी देखने के लिए मिलती है लेकिन इस बार दिसंबर और जनवरी में केवल दो बार हिमपात हुआ।
फरवरी में दो बार बर्फ गिर चुकी है। बिचला दानपुर के बुग्यालों में भी बर्फबारी की सूचना है। आबादी वाले क्षेत्र कीमू, गोगिना, लीती, शामा में बर्फबारी के आसार बने हैं। कपकोट के अन्य इलाकों, कांडा, कापलीगैर और दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र में भी बारिश का दौर जारी है। बर्फबारी से यातायात बाधित होने या नुकसान की सूचना नहीं है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कमल कुमार पांडेय ने बताया कि बर्फबारी और बारिश से जमीन को नमी मिलेगी। जल्द गर्मी का प्रकोप नहीं होगा और जलस्रोत भी रिचार्ज होंगे।

27जेएनडी13: मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ता। स्त्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें