फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मौसम ने पल-पल बदले रंग

Sat, 04 Nov 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक ठंड ने दस्तक दी है। शुक्रवार को जिले में मौसम ने हर रंग दिखाए। इस दौरान कोहरा, धूप, बादल, बूंदाबांदी और सर्द हवाएं चलीं। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 12 डिग्रीे सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय जिला मुख्यालय और घाटी वाले इलाकों में हल्का कोहरा था। कुछ देर बाद चटख धूप निकल आई। दोपहर तक धूप रही फिर मौसम ने करवट बदल ली। दोपहर बाद अचानक घने बादल छाए और बूंदाबांदी होने लगी। कुछ देर बाद सर्द हवा चलने लगी और फिर से धूप निकल आई। बादल और धूप ने ठंड का अहसास करा दिया है जिले में फिलहाल बारिश की सूचना नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें