फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: निर्माण कार्य में तेजी लाएं, सफाई का रखें विशेष ध्यान

Sat, 04 Nov 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अपर सचिव स्वास्थ्य गरिमा रैंकली ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में चल रहे निर्माण और नवीनीकरण कार्य को देखा और समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए। अस्पताल में सफाई का भी विशेष ध्यान रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

अपर सचिव स्वास्थ्य रैंकली ने अस्पताल परिसर और वार्डों का निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल की छत पर चल रहे क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण और अस्पताल के भीतर चल रहे नवीनीकरण, सुधारीकरण के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने और अस्पताल के भीतर से परिसर तक सफाई पर विशेष जोर देने को कहा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, सीएमएस डॉ. विनोद कुमार टम्टा, डॉ. हरीश पोखरिया, डॉ. एसपी त्रिपाठी, डॉ. नसीम अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें