फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बारिश से अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़का

Mon, 17 Jun 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट और दुगनाकुरी क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश से बागेश्वर का अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया। हालांकि गर्मी की स्थिति बीते दिनों जैसी ही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था। घाटी वाले इलाकों में शुमार जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट, गरुड़ के घाटी वाले इलाके में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग कूलर, पंखे का सहारा ले रहे हैं। नदियों में स्नान के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। सोमवार को भी जिला मुख्यालय में सरयू नदी में बड़ी संख्या में लोग सुबह से दोपहर तक स्नान के लिए पहुंचे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें