फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गरुड़-कौसानी मोटर मार्ग से सटे जंगल में लगी आग

Mon, 17 Jun 2024 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कौसानी। गरुड़-कौसानी मोटर मार्ग से सटे भेटा दर्शानी गांव के पास रविवार को अचानक जंगल में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रविवार को दमकल विभाग को जंगल में आग लगने की सूचना मिली। गरुड़ से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग आवासीय क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। फायर यूनिट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को नियंत्रित कर पूर्ण रूप से बुझाया। आग से वनस्पति को नुकसान पहुंचा है। सड़क से सटे हिस्से में आग लगने से कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें