वन विभाग के ग्लेशियर रेंज के अंतर्गत बदियाकोट में समेकित जलागम प्रबंध परियोजना के तहत ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला हुई, जिसमें जलागम क्षेत्रों के संतुलित विकास, रोजगारपरक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
ग्रामीणों को संबोधित करते डिप्टी रेंजर शंकर दत्त पांडेय ने कहा कि परियोजना के माध्यम से जलागम क्षेत्रों में भूमि, पर्यावरण की सुरक्षा के साथ ही ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होेंने कृषि, पशुपालन आदि के माध्यम से रोजगार अर्जित करने का आह्वान किया। वित्तीय वर्ष 2014-15 में प्रस्तावित कार्यों के बारे में भी बताया गया। वित्तीय स्थिति की जानकारी दी गई।
क्षेत्र पंचायत सदस्य खिलाप सिंह दानू ने अध्यक्षता की। कार्यशाला में सामाजिक विशेषज्ञ भावना, ग्राम प्रधान चंदन राम, हरुली देवी, केदार सिंह, सरपंच प्रेम सिंह, प्रेम सिंह दानू, भरत सिंह, भरतपाल सिंह, हीरा सिंह, चंदन सिंह आदि ने भाग लिया।