फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडाधार के पनरगांव भरतपुर में पेयजल संकट

Thu, 09 Mar 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में मांगा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडाधार के पनरगांव भरतपुर इलाके में पीने के पानी का गहराया है। गुस्साए ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी के साथ बुधवार को पेयजल संस्थान का घेराव किया। सभा में महिलाओं ने वक्ताओं ने कहा कि गांव में पानी खोलने का कोई समय नहीं है। व्यवस्था दुरुस्त करने की बात करने पर चौकीदार उनसे लड़ने आता है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


कांडाधार के पनरगांव, भरतपुर गांव की ग्रामीण बुधवार को जोरदार नारेबाजी करते हुए पेयजल संस्थान के कार्यालय में धमके। उन्होंने कहा कि योजना के लिए तैनात चौकीदार की मनमर्जी के कारण उन्हें समय पर पानी नहीं मिलता। पानी की आपूर्ति असमय हो रही है। सुबह पानी साढ़े पांच खुलता है जो उनके जागने तक बंद हो जाता है। गांव में तेंदुए का खतरा है।

सुबह जल्दी पानी खुलने के कारण वह तेंदुए के भय से नल के पास नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने विभाग से पानी की आपूर्ति के समय शीघ्र बदलने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में विजय सिंह, तुलसी देवी, पूजा, भावना, संजय सिंह, हरीश सिंह, भूपाल सिंह आदि थे। सहायक अभियंता नीरज पांडे ने ग्रामीणों की समस्या ध्यान से सुना उन्होंने आश्वस्त किया कि अब पानी सुबह 5:30 बजे की जगह छह बजे से खुलेगा। इसी के बाद ग्रामीण माने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें