फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदारों के पेयजल संयोजन काटेगा जल संस्थान

Sun, 04 Mar 2018 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन

जल संस्थान को अगले 26 दिनों में उपभोक्ताओं से लगभग 70 लाख रुपये वसूलने हैं। नोटिस जारी करने के बाद भी कई उपभोक्ता बिलों की बकाया धनराशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं। अब विभाग ऐसे उपभोक्ताओं के संयोजन काटने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


जल संस्थान को सरकारी विभागों और निजी उपभोक्ताओं से लगभग 70 लाख रुपये की धनराशि वसूलनी है। जल संस्थान का लगभग 30 लाख रुपये सरकारी विभागों के पास और इतना ही निजी उपभोक्ताओं के ऊपर बकाया है। जल संस्थान ने जनवरी महीने से ही बकाया वसूलने के लिए अभियान चलाया है।

कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ा। फरवरी में विभाग ने कई उपभोक्ताओं के संयोजन काटे। इसके बाद भुगतान जरूर हुआ, लेकिन बकाया वसूलने में विशेष तेजी नहीं आ सकी। मार्च का पहला सप्ताह समाप्ति की ओर है।
विज्ञापन


विभाग को अगले तीन सप्ताह में सरकारी और निजी उपभोक्ताओं से बिलों की वसूली करनी है। ऐसे में विभाग ने अब बकाया वसूलने की पूरी तैयारी कर दी है। रविवार को जल संस्थान के कर्मी एक वाहन के जरिए दिन भर नगर में बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की चेतावनी जारी करते रहे।

बकाया वसूलने के लिए कार्रवाई की जा रही है। उपभोक्ताओं को एनाउंसमेंट के जरिए बिलों के भुगतान के लिए कहा जा रहा है। जो उपभोक्ता बकाया बिलों की धनराशि का भुगतान नहीं करेगा उसका संयोजन काट दिया जाएगा। सरकारी विभागों से भी बकाए की वसूली की कार्रवाई की जा रही है। - दीनदयाल, अवर अभियंता जल संस्थान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें