फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त के दरबार में पेयजल का मुद्दा छाया

Thu, 07 Jun 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
लोगों की समस्याएं सुनते कुमाऊं आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला के जनता दरबार में जिले भर से पेयजल की कई शिकायतें सामने आईं। क्षेत्रवासी और जनप्रतिनिधियों ने पेयजल किल्लत के साथ ही गंदा पानी आने की भी शिकायत की। कुछ लोगों ने दूषित पानी की वजह से होने वाली बीमारियों के बारे में भी बताया। आयुक्त ने इस संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने जल संस्थान के जीएम को हफ्ते में एक दिन बागेश्वर में कैंप करने के निर्देश दिए। कैंप के दौरान जीएम पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के साथ ही समस्याओं का भी निराकरण करेंगे।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आयुक्त ने जिला सभागार में जनता दरबार लगाया। इस दौरान रास प्रतिनिधि संजय साह ने कहा कि जल संस्थान बिना फिल्टरेशन पानी की आपूर्ति कर रहा है। इससे जल जनित रोग फैलने का खतरा गढ़ गया है। उन्होंने पेयजल संयोजनों में मीटर नहीं लगने का मामला भी उठाया। उन्होंने फिल्टरेशन के साथ मीटर लगाने की मांग की।

उधर मंडलसेरा की संयुक्त जन कल्याण समिति ने आयुक्त को बताया कि हफ्ते भर से पानी नहीं मिल रहा है। मजबूरन लोग नदी-गधेरों से पानी ढोने को मजबूर हैं। उन्होंने पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूप योजना को जल्द शुरू करने की मांग की। दानपुर सेवा समिति ने अधूरी सड़कों का मामला उठाया।
विज्ञापन


साथ ही दरबार में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क समेत कई समस्याएं सामने आईं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, जिलाध्यक्ष भाजपा शेर सिंह गढिया, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गीता रावल, कपकोट की चंपा आर्या, कपकोट ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, जिपं सदस्य गोविंद सिंह दानू, सांसद प्रतिनिधि संजय शाह जगाती, हीरा सिंह टाकुली आदि थे। 

पूर्व विधायक ने पुलिस की शिकायत की 
दरबार के दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कपकोट में चोरी के मामले में दो निर्दोष युवकों के उत्पीड़न की शिकायत की। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि पुलिस की इस कार्यशैली के चलते अपराध फलफूल रहे हैं। जबकि आम जनता त्रस्त है। उन्होंने जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। 

उपभोक्ता फोरम के भवन निर्माण की मांग 
जिला बार एसोसिएशन ने आयुक्त से उपभोक्ता फोरम के भवन निर्माण की मांग की है। उन्होंने तहसील परिसर में भवन बनाने का सुझाव भी दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि फोरम के भवन निर्माण के लिए भूमि पर्याप्त है। भवन न बनने से उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है। जबकि अन्य जिलों में भवन बन चुके हैं। संघ ने इस संबंध में आयुक्त को ज्ञापन दिया। इस दौरान संघ अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें