फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान ने ली खराब हैंडपंपों की सुध

विज्ञापन
कपकोट में हैंडपंप की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट नगर पंचायत में महीनों से खराब पड़े हैंडपंप को ठीक करने का काम शुरू हो गया है। हैंडपंखराब होने के कारण अक्सर लोगों को पानी न आने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मरम्मत के बाद गर्मी और बारिश के सीजन में हैंडपंप लोगों को पेयजल संकट से निजात दिलाने में कारगर साबित होंगे। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर दो में एक हैंडपंप करीब एक माह पहले खराब हुआ था। वहीं एक अन्य हैंडपंप भी महीनों से खराब पड़ा था।
विज्ञापन

लोगों ने इसकी जानकारी जल संस्थान को पूर्व में ही दे दी थी। हालांकि लंबे समय तक हैंडपंपों की मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। सोमवार की सुबह चंपावत से आई टीम ने नगर पंचायत क्षेत्र के हैंडपंपों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। सभासद तनुज तिरुवा, डुंगर सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, महामंत्री हेम कपकोटी आदि ने कहा कि नगर के सभी खराब हैंडपंपों की मरम्मत होने के बाद गर्मी में पेयजल संकट से कुछ राहत मिलेगी।
इधर जेेई विरेंद्र कुमार ने कहा कि जिले के खराब हैंडपंपों की सूची बनाकर ठेकेदार को भेजी जाती है। जिसके बाद टीम आकर पूरे जिले के हैंडपंपों की मरम्मत करती है। कपकोट नगर में फिलहाल दो हैंडपंपों के खराब होने की सूचना थी, हालांकि टीम सभी हैंडपंपों को चेक करेगी। कपकोट के बाद जिले के अन्य तहसीलों में हैंडपंपों की मरम्मत का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें