फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से पेयजल संकट का सामना कर रहे मजबे और डुंगरगांव

विज्ञापन
बागेश्वर के मजबे, डुंगरगांव को जाने वाली पेयजल लाइन इस कदर हो गई क्षतिग्रस्त। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नैल ग्राम पंचायत के डुंगरगांव और मजबे में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। निर्माणाधीन सड़क से हुए भूस्खलन की चपेट में आकर पाइप लाइन टूट गई। ग्रामीणों ने कई बार विभाग को सूचित किया लेकिन अब तक पाइप लाइन की मरम्मत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मजबे और डुंगरगांव में घटगाड़ से पेयजल योजना बनी है। पेयजल निगम के अधीन इस योजना से दोनों गांवों के करीब 40 परिवारों को पीने का पानी मुहैया कराया जाता है। करीब एक सप्ताह पहले भारी बारिश के दौरान निर्माणाधीन रुनीखेत-अमतोड़ा-मजबे सड़क से धौलाणी के समीप भारी मात्रा में मलबा गिरने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गए।
ग्रामीण दीप चंद्र जोशी ने बताया कि दो-तीन स्थानों पर पाइप लाइन टूट गई है। ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोतों से पानी सिर में ढोकर लाना पड़ता है। गांव में अधिकांश बुजुर्ग हैं, जिन्हें पानी जुटाकर लाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ललित मोहन सिंह परिहार ने बताया कि बारिश के दौरान भारी मात्रा में मलबा आने के कारण पाइप लाइन टूटी है। विभाग को इसकी सूचना दी गई है।
विज्ञापन

इधर, पेयजल निगम के जेई जितेंद्र सिंह ने कहा कि पाइप लाइन में मलबा, पत्थर और पेड़ टूटकर गिरे हैं। लाइन की मरम्मत का काम जल्द शुरू कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
कपकोट नगर पंचायत में भी नहीं मिल रहा पानी
बागेश्वर। कपकोट नगर पंचायत क्षेत्र में भी लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। सभासद तनुज तिरुवा ने कहा कि पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं हैं। जल संकट का सामना कर रहे लोगों को हैंडपंप, प्राकृतिक स्रोत और नदी के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को बिल का भुगतान करने के बावजूद पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने जल संस्थान से जल्द पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें