झिरौली में मैग्नेसाइट फैक्टरी का निरीक्षण करतीं डीएम रीना जोशी। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड की निदेशक/डीएम रीना जोशी ने फैक्टरी के साथ ही खनन क्षेत्र, डंपिग जोन और वनीकरण क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मानकों के अनुसार खनन करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कराने के निर्देश एमडी योगेश शर्मा को दिए।
एमडी ने बताया कि झिरौली क्षेत्र में 165 हेक्टेयर भूमि पर मैग्नेसाइट खनन कार्य किया जाता है। मैग्नेसाइट में 560 कुशल, अकुशल श्रमिक कार्यरत हैं। वहां पर एसडीएम हर गिरि, महाप्रबंधक मैग्नेसाइट ललित कांडपाल, खनन प्रबंधक धर्मेंद्र बंसल, जियोलॉजिस्ट जितेंद्र रावत आदि थे।