फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण तय करेगा सुनहरा भविष्य, डीएम ने राष्ट्रीय जल मिशन के तहत कैच द रेन अभियान का किया शुभारंभ

विज्ञापन
बागेश्वर में वर्षाजल संरक्षण की शपथ लेते डीएम और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने राष्ट्रीय जल मिशन के तहत कैच द रेन (वर्षा जल संरक्षण) अभियान की शुरूआत की। उन्होंने वर्षा एवं प्राकृतिक जल की हर एक बूंद का बेहतर इस्तेमाल, संग्रहण और नवाचार जैसे पहलुओं को धरातलीय स्तर पर आत्मसात करने के लिए कहा। कहा कि जल संरक्षण न सिर्फ वर्तमान की जरूरत है, बल्कि भविष्य की दरकार भी है। उन्होंने अधिकारियों को अभियान की सफलता के लिए जन सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए कैच द रेन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नेहरू युवा केंद्र, एनजीओ और स्वयं सेवियों के माध्यम से व्यापक अभियान चलाया जाएगा। अभियान का संचालन नेहरू युवा केंद्र करेगा। स्टॉक होल्डर के रूप में सिंचाई, ग्राम्या, जल संस्थान, जल निगम, मनरेगा, कृषि विभाग और स्वयंसेवी कार्य करेंगे। डीएम ने जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम के लिए मजबूत रणनीति बनाकर विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, सर्वे, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के लिए कहा।
उन्होंने लोगों को वर्षा जल के संरक्षण की जानकारी देने की बात कही। संबंधित विभागों से नव निर्मित सरकारी भवनों में भी वर्षा जल के संरक्षण की व्यवस्था करने और निजी भवनों में भी जल संग्रहण की तकनीक को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। नेहरु युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी स्निग्धा सिंह ने बताया कि कैच द रेन अभियान के पहले चरण में 50 चयनित गांवों में वर्षा जल संरक्षण की जानकारी दी गई है। इस दौरान सभी ने वर्षाजल का संरक्षण करने की शपथ भी ली। बैठक में अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, ईई पेयजल निगम सीपीएस गंगवार, स्वयंसेवी प्रमोद जोशी, बलवंत कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें