जल निगम कर्मियों ने नारेबाजी की
- फोटो : अमर उजाला
वेतन-भत्तों का भुगतान एवं जल निगम के राजकीयकरण की मांग को लेकर उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम की अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। सभी कर्मचारियों ने विभागीय कार्यालय में तालाबंदी कर जोरदार नारेबाजी की।
बुधवार को सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इंजीनियर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में जल निगम कार्यालय में तालाबंदी के बाद परिसर में नारेबाजी की। इसके बाद जिला संयोजक प्रकाश जोशी के नेतृत्व में धरना दिया। वहां, डिप्लोमा इंजीनियर संघ की जिला सचिव मीनू ने इस अवसर पर नयन चंद्र जोशी, एनएस सामंत, कैलाश राणा, जयशंकर राणा, शांति जोशी, चंद्रा उपाध्याय, कमला वैश्य आदि थे।