फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का बिल ने भरने वालों के कनेक्शन काटे

Wed, 03 Jan 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
पेयजल संयोजन हटाते जल संस्थान के जेई व कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जल संस्थान ने अवैध संयोजन और बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर दो दर्जन से अधिक पानी के संयोजन काटे। विभाग की ओर से बड़े बकाएदारों को शीघ्र बिलों का भुगतान करने को लेकर सख्त हिदायत भी दी गई है।

विज्ञापन


जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता दीनदयाल के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई अवैध कनेक्शन पाए गए। विभाग के कर्मचारियों ने सभी अवैध कनेक्शन काट दिए। इसके अलावा लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं करने वाले बकाएदारों के पेयजल संयोजन भी काटे गए। पूरे दिन चले अभियान में लगभग 25 से अधिक संयोजन काटे गए। कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि बकाया जमा करने को लेकर लगातार कहा जा रहा है।

नगर में डुगडुगी के माध्यम से भी बकाएदारों को बिल जमा करने को कहा गया। इसके बावजूद अधिकतर बकाएदारों ने बिलों का भुगतान नहीं किया है। अब तक दो दर्जन से अधिक बकाएदारों और अवैध रूप से चल रहे पेयजल संयोजन काटे जा चुके हैं। जल संस्थान की इस कार्रवाई से बकाएदारों और अवैध रूप से संयोजन लगाकर पेयजल का इस्तेमाल कर रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें