बागेश्वर में उत्तरायणी की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। जिला पंचायत को यदि जमीन मिली तो गरुड़ में कूड़ा निस्तारण की कवायद की जाएगी। इसके लिए वहां कूड़ा निस्तारित प्लांट स्थापित किया जाएगा। बोर्ड ने इसके लिए बजट भी पारित किया है। जिला पंचायत की बैठक में बृहस्पतिवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी की अध्यक्षता में पंचायत सभागार में हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2017-18 की कई योजनाओं के लिए 25.80 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया। अध्यक्ष ने पंचायत स्तर किए जा रहे विकास योजनाओं के बारे में बताया।
बोर्ड ने पंचायत की आय बढ़ाने पर जोर दिया। इसके लिए कत्यूर बाजार, दुग बाजार में निर्मित दुकानों को दोमंजिला बनाने का निर्णय लिया गया। जिला पंचायत की आय बढ़ाने के लिए अन्य स्रोतों पर विचार किया गया। अध्यक्ष ने स्वीकृत योजनाओं का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
संचालन अपर मुख्य अधिकारी आरके पंत ने किया। लेखाकार गोविंद भौर्याल ने वर्ष 2016-17 में किए गए विकास कार्यों को सदन में रखा। इस मौके पर पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, सदस्य गोविंद दानूू, भगवत डसीला, रवि करायत, गोपाल राम, मनोज कुमार, बहादुर राम, नंदी भंडारी, जितेंद्र मेहता, पुष्पा कोरंगा, जानकी मेहता, ज्योति दफौटी, माधवी बघरी, भागीरथी, गीता, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।