फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में बिच्छू घास लेकर दी शराब बेचने वाले दुकानदारों को चेतावनी 

Wed, 05 Apr 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बिच्छू घास हाथ में लेकर जुलूस निकालती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शराब के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बागेश्वर के बिलौना क्षेत्र की महिलाओं ने क्षेत्र अवैध रूप से बेची जा रही शराब के खिलाफ बागेश्वर-ताकुला नेशनल हाइवे पर दो घंटे तक जाम लगा दिया। मौके पर पहुुंचे एसडीएम के आश्वासन पर महिलाओं ने जाम खोला। महिलाओं ने हाथों में बिच्छू घास लेकर दुकानों में जाकर दुकानदारों शराब की अवैध बिक्री बंद करने को कहा। 

बुधवार को बिलौना क्षेत्र की महिलाओं ने ग्राम प्रधान कैलाश गढ़िया के नेतृत्व में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इसके बाद महिलाओं ने हाथों में बिच्छू घास लेकर अवैध रूप से शराब बेचने वाले दुकानदारों से शराब का धंधा बंद करने को कहा। महिलाओं ने दुकानों और घरों के आसपास रखी खाली शराब की बोतलें फोड़कर अपना आक्रोश जताया। उन्होंने शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन कर हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक लगाए गए जाम से हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर एसडीएम श्याम सिंह राणा और कोतवाल टीआर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाया। एसडीएम द्वारा अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ही महिलाओं ने जाम खोला। 

आक्रोशित महिलाओं ने मल्ला बिलौना क्षेत्र की सभी दुकानों में जाकर दुकानदारों को शराब न बेचने की हिदायत दी। ग्राम प्रधान कैलाश गढ़िया ने कहा कि यदि क्षेत्र में अवैध शराब बेचने का धंधा बंद नहीं हुआ तो आठ अप्रैल से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने जुआ खेलने पर भी तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। धरना प्रदर्शन करने वालों में गंगा देवी, बसंती देवी, महेश नेगी, हरीश जोशी सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल थी। 
विज्ञापन


। बिलौना क्षेत्र में नशाबंदी के लिए क्षेत्र की महिलाओं ने कमर कस ली है। इसके लिए बकायदा मां भगवती महिला मंगल दल का गठन कर लिया गया है। इस दल में गोविंदी देवी को अध्यक्ष, गंगा देवी उपाध्यक्ष, नीमा दफौटी कोषाध्यक्ष, हेमा नेगी को सचिव नियुक्त किया गया है। जबकि नीमा पांडे, दीपा पांडे, भगवती देवी को सदस्य बनाया गया है। मंगल दल की पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा है कि यदि बिलौना क्षेत्र में यदि कोई शराबी मिला तो उसके पकड़कर पहले बिच्छू घास लगाया जाएगा उसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने जुआरियों को भी सुधरने की हिदायत दी है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें