फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसकूना की बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पूर्व विधायक कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल से मिले लोगों ने कपकोट के बसकूना में 3 जुलाई से बिजली न होने का मामला उठाया । कहा है कि बिजली न होने से गांव के लोग परेशान हैं। इन लोगों ने बिजली बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व विधायक फर्स्वाण के नेतृत्व में एडीएम से मिले लोगों ने बसकूना में बिजली न होने से हो रही दिक्कतों को उठाया। कहा कि 3 जुलाई को अतिवृष्टि से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से बिजली बहाल करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। कहा कि नदी से सटे इस इलाके के लोगों को रात में आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यूपीसीएल बिजली बहाल करने की दशा में कदम नहीं उठा रहा है।
फर्स्वाण ने कहा कि असों-बसकूना सड़क आपदा की भेंट चढ़ गई है। लोनिवि के अधिकारियों के सामने मामला उठाने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। कहा है कि कोरोना महामारी के चलते छात्र-छात्राएं घरों से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। बिजली न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि तीन दिन के भीतर बिजली और यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं हुई तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। एडीएम ने कहा कि बिजली व्यवस्था बहाल कराई जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह खेतवाल, जिला पंचायत सदस्य वंदना ऐठानी, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, प्रकाश वाछमी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें