फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क निर्माण न होने पर उग्र आंदोलन और चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Wed, 07 Oct 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। क्षेत्र में सड़कों की बदहाली और निर्माण में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश गहराने लगा है। गैराड़, सुकराड़ी से भेरू चौबट्टा तक मात्र 4.3 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का निर्माण न होने पर क्षेत्रीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कपकोट विधायक सुरेश गड़िया को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता देवी और ग्राम प्रधान दया देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग का अंतिम सर्वे सत्र 2016 और 2025 में पूरा हो चुका है लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। सड़क के अभाव में रोजाना ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो समस्त क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और आगामी चुनावों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें