फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चंतोला-पोस्ताला-बेरीनाग सड़क पर डामरीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Mon, 31 Aug 2026 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा(बागेश्वर)। चंतोला-पोस्ताला-बेरीनाग सड़क के डामरीकरण की मांग के लिए संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। अक्टूबर में टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन मिला। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को बेरीनाग में डीआर टम्टा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 10 करोड़ से अधिक का आगणन तैयार कर वर्षों से बने डंपिंग जोन को हटाने की मांग भी हुई मुखर नहीं होने पर रोष जताया। बताया कि कपकोट विधायक सुरेश गढि़या की पीमजीएसवाई के अभियंता से वार्ता के बाद अक्टूबर में डामरीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है। पीएमजीएसवाई समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट और सांसद अजय टम्टा ने फोन पर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। समिति ने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सांसद अजय टम्टा को ज्ञापन भेजकर जल्द डामरीकरण की मांग की। निर्धारित समय पर टेंडर नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर पंकज डसीला, लक्ष्मण कार्की, नंदन बाफिला, दीपक धानिक, हयात डसीला, नरेंद्र पंत, मदन मोहन रावत, प्रयाग सिंह डसीला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें