खाद्यान्न तौलने के लिए धर्मकांटा लगाने, पुराने बिलों का भुगतान करने, दुुकान का किराया देने, मानदेय देने और भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की प्रांतीय आह्वान पर चल रही बेमियादी हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही।
संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मेहरा की अध्यक्षता में राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने चीनी, चावल और गेहूं में लाभांश अंत्योदय के बराबर देने को कहा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। तय किया गया कि यदि कोई विक्रेता गोदाम से चोरी छिपे खाद्यान्न और चीनी उठाते हुए पकड़ में आएगा तो उससे संगठन दो हजार रुपए का दंड वसूलेगा। वक्ताओं ने कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी हो नहीं जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।।
सभा का संचालन सचिव गणेश रावत ने किया। वहां पूरन सिंह, ठाकुर सिंह, नवीन आर्या, प्रभाकर जोशी, विनोद जोशी, नैन सिंह,अंकुर उपाध्याय आदि शामिल थे। उधर भराड़ी में हुई सभा की अध्यक्षता संघ के ब्लॉक अध्यक्ष खीम सिंह ऐठानी ने और संचालन ललित सिंह ने किया। वहां विशन सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह दीपक और नारयण प्रसाद आदि थे।